Azamgarh news :घर से नाराज होकर निकले बालक को पुलिस ने 4 घंटे के भीतर बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द 

घर से नाराज होकर निकले बालक को पुलिस ने 4 घंटे के भीतर बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना रानी की सराय अंतर्गत सेमरहा निवासी राम सिंह यादव पुत्र रामफेर यादव निवासी द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गई कि उनका पुत्र आरुष सिंह यादव उम्र लगभग 10 वर्ष प्रातः लगभग 08:00 बजे घर से बिना बताए नाराज होकर कहीं चला गया है। सूचना प्राप्त होते ही प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना रानी की सराय की मिशन शक्ति 5.0 टीम को बालक की तलाश हेतु लगाया गया।

मिशन शक्ति 5.0 टीम द्वारा परिजनों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर बालक के संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन एवं तलाश अभियान चलाया गया। लगातार प्रयासों के क्रम में समय लगभग 11:30 बजे सोनवारा मोड़, कस्बा रानी की सराय बाजार के पास से बालक आरुष सिंह यादव को सकुशल बरामद कर लिया गया।

गुमशुदगी की सूचना प्राप्त होने के लगभग 04 घंटे के भीतर बालक को सकुशल बरामद कर आवश्यक सत्यापन उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना रानी की सराय पुलिस एवं मिशन शक्ति 5.0 टीम का आभार व्यक्त किया l

उपनिरीक्षक विनोद यादव, मुख्य आरक्षी सुभाष यादव एवं महिला आरक्षी मनीषा सिंह थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button