Azamgarh news :ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर दबंगई और गैंग संस्कृति का प्रदर्शन करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर दबंगई और गैंग संस्कृति का प्रदर्शन करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा “ऑपरेशन वज्रपात” के क्रम में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति एवं दबंगई के प्रदर्शन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो संज्ञान में आया कि अभिषेक सिंह पुत्र हरिकेश सिंह सा. मातवरगंज थाना कोतवाली आजमगढ़ द्वारा रील बनाकर सोशल मीडिया पर नवाब शगिल छोटा अभिषेक सिंह बाबू आजमगढ़ की शान लिखकर पोस्ट किया गया है। उक्त कृत्य से आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने की संभावना पाई गई। उक्त वीडियो से सम्बन्धित एक व्यक्ति सागिल पुत्र रसीद अहमद सा. मातवरगंज थाना कोतवाली आजमग़ढ़ की पूर्व में निरोधात्मक कार्यवाही की गयी है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच कर उक्त वीडियो पोस्ट करने वाले की पहचान अभिषेक सिंह पुत्र हरिकेश सिंह सा. मातवरगंज थाना कोतवाली आजमगढ़ के रूप में की गई।

दिनांक 21.06.2026 को ऑपरेशन वज्रपात के तहत उक्त वीडियों को सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई की गयी।

आजमगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button