Mau News:सिरकटीलाश का पर्दाफाश, समधी,दामाद निकला कातिल,चारगिरफ्तार।

घोसी। मऊ।घोसी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जमालपुर मिर्जापुर नवापुरा हाईवे पुलिया के पास मिले सिर कटे शव की गुत्थी को घोसी पुलिस ने एसओजी के साथ 48घंटे के अंदर पर्दाफाश करते हुए घोसी कोतवाली के मसीन निवासी दामाद सहित चार को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया।
अंधविश्वास बनी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी समधी भारत बांसफोर ने बताया कि मृतक सुभाष बासफोर निवासी सद्दोपुर मोहम्दाबाद गोहना झाड़-फूंक (ओझाई) का काम करता था, उसकी लड़की से उसके पुत्र की शादी हुई थी। भारत बांसफोर को शक था कि सुभाष के गलत इलाज और ओझाई के चक्कर में उसके परिवार की दो महिलाओं (माता और पत्नी) की मृत्यु हुई थी। इसी रंजिश और गुस्से में आकर भारत ने अपने दो बेटों और एक रिश्तेदार के साथ मिलकर सुभाष की हत्या की योजना बनाई और उसकी हत्या कर शव को घोसी कोतवाली के मिर्जाजमालापुर गांव के पास फोरलेन बाईपास पर बनी पुलिया के नीचे नाले के पास झाड़ियों में छिपा दिया। बताया कि इस कार्य में घोसी कोतवाली क्षेत्र के पवन कुमार (30 वर्ष) – निवासी मसीना, भारत बांसफोर (60 वर्ष) – निवासी मसीना, (आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी है) अवधेश कुमार बांसफोर (26 वर्ष) – निवासी मसीना, बबलू कुमार बांसफोर (30 वर्ष) – निवासी मनिकपुर असना, घोसी शामिल रहे।
एसपी के निर्देशन में घोसी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों अभियुक्तों को नदवासराय अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना से संबंधित मु0अ0सं0 268/26 धारा 103(1), 238 बीएनएसमें 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button