Azamgarh News:बिलरियागंज में जानलेवा हमले के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
बिलरियागंज में जानलेवा हमले के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना पुलिस ने मारपीट एवं जानलेवा हमले के एक चर्चित मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक प्रतिष्ठान पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए जियाउद्दीन, अलाउद्दीन सहित अन्य लोगों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
विवेचना के दौरान शुक्रवार को थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम छिछोरी स्थित नहर पुलिया के पास से मुकदमे में वांछित जावेद अहमद पुत्र सेराज अहमद एवं मो. कैफ पुत्र शाहबाज अहमद, निवासी एकराम नगर, कस्बा एवं थाना बिलरियागंज को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि मारपीट में प्रयुक्त डंडों को नहर पुलिया के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दो डंडे बरामद कर उन्हें आलाजुर्म के रूप में कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रतन सिंह पटेल, हेड कांस्टेबल गांधी यादव, हेड कांस्टेबल दीपक यादव, कांस्टेबल सुमित राव, नन्दलाल चौहान, रवि यादव तथा महिला आरक्षी आशुतोष सिंह शामिल रहे।



