Azamgarh news :अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम की 02 वांछित अभियुक्ताएं गिरफ्तार

अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम की 02 वांछित अभियुक्ताएं गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

डॉ. आलेन्द्र कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आजमगढ़ द्वारा थाना सरायमीर पर प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया गया कि पवई लाड़पुर स्थित डाॅ. अंगद पाल के अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित परिजनों ने बताया कि उनके मरीज का उपचार उक्त नर्सिंग होम में दिनांक 12.02.2026 को किया गया था। मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दिनांक 10.07.2026 को उसकी मृत्यु हो गई।

निरीक्षण के समय नर्सिंग होम संचालक डॉ. अंगद पाल मौके पर उपस्थित नहीं मिले, जबकि स्टाफ के रूप में रेनू विश्वकर्मा एवं रोशनी मौजूद थीं। पूछताछ में यह भी स्पष्ट हुआ कि नर्सिंग होम में कोई वैध चिकित्सक कार्यरत नहीं था। निरीक्षण के उपरांत स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम को तत्काल सील कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 181/2026 धारा 105 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.07.2026 को उपनिरीक्षक पंकज यादव मय पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में भ्रमणशील थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्ताएं रेनू विश्वकर्मा एवं रोशनी पवई लाड़पुर स्थित अपने किराये के कमरे पर मौजूद हैं।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों अभियुक्ताओं की पहचान सुनिश्चित करते हुए समय करीब 11:45 बजे महिला पुलिस कर्मियों की सहायता से विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button