Azamgarh News:ठेकमा ब्लॉक परिसर में वृक्षारोपण महा अभियान, खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में लगा “एक पेड़ मां के नाम”*

*ठेकमा ब्लॉक परिसर में वृक्षारोपण महा अभियान, खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में लगा “एक पेड़ मां के नाम”*

 

*ठेकमा, आजमगढ़:* पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को आजमगढ़ विकासखंड ठेकमा ब्लॉक परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण महा अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह मुन्ना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी पौधा रोपित किया।

 

वृक्षारोपण के दौरान ब्लॉक परिसर में पीपल, नीम, बरगद, आम और शीशम सहित विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाए गए।

 

इस मौके पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एपीओ अजीत सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि राहुल सिंह, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी राज बहादुर पाल,अनिल कुमार अवर अभियंता ठेकमा, दिलीप पाल, प्रफुल्ल सिंह,सफाई कर्मी रमेश राम सहित ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि “सरकार के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। हर नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। तभी हम प्रदूषण मुक्त और स्वस्थ पर्यावरण दे पाएंगे।”

 

वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि “वृक्षारोपण सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है। पेड़ लगाकर ही हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा और हरियाली दे सकते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button