Azamgarh News:एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बिलरियागंज पुलिस का महाअभियान, थाना परिसर से लेकर पुलिस बूथ तक हुआ वृक्षारोपण
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बिलरियागंज पुलिस का महाअभियान, थाना परिसर से लेकर पुलिस बूथ तक हुआ वृक्षारोपण
आजमगढ़। पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत बिलरियागंज पुलिस ने व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बिलरियागंज थाना परिसर एवं पटवध कौतुक पुलिस बूथ पर पुलिसकर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। वहीं मुबारकपुर थाना क्षेत्र की बनकट पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी सौरभ कुमार सिंह ने अपने स्टाफ के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने का संकल्प है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।



