Azamgarh News:अवैध नर्सिंग होम और फर्जी डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई होगी, सीएमओ

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

अवैध नर्सिंग होम और फर्जी डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई होगी, सीएमओ

आजमगढ़ जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अयोग्य व्यक्तियों द्वारा इलाज व ऑपरेशन किए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने कहा कि मरीजों की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पुलिस बल के साथ जांच टीम भेजकर कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ ने सभी सीएचसी एवं पीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध नर्सिंग होम या अयोग्य व्यक्तियों द्वारा इलाज और ऑपरेशन की सूचना मिलते ही तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करें तथा इसकी जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को भी उपलब्ध कराएं।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि उपचार हमेशा योग्य एवं पंजीकृत चिकित्सकों से ही कराएं। किसी भी ऑपरेशन से पहले चिकित्सक की योग्यता और चिकित्सा प्रतिष्ठान की वैधता की जानकारी अवश्य लें। साथ ही किसी भी संदिग्ध या अवैध चिकित्सा गतिविधि की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दें। सीएमओ ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button