Azamgarh News:एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को मिला संबल, संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय ने किया अर्जुन के पौधे का रोपण
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को मिला संबल, संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय ने किया अर्जुन के पौधे का रोपण
आजमगढ़ जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय की ओर से अर्जुन का पौधा रोपित किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम का नेतृत्व संयुक्त निदेशक अभियोजन शमशाद हसन ने किया।
इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि आज पेड़ लगाना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में एसपीओ सुभाष, नवनीत त्रिपाठी, कृष्ण मोहन राय, तारकेश्वर सिंह, शशिकांत, बिपिन चंद्र भास्कर, प्रवीण कुमार, विमलेश, कृष्ण मुरारी राय, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल पुष्पेंद्र मौर्य, कांस्टेबल नीरज, अविनाश यादव, शक्तिमान सहित संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने का संकल्प है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो हरियाली बढ़ेगी, पर्यावरण संतुलित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित जीवन मिल सकेगा।



