Azamgarh news :गोकशी के मुकदमे में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार
गोकशी के मुकदमे में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

01 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया था गिरफ्तार
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं गोवध/गो-तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस को एक और सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 14.07.2026 को गोकशी एवं पुलिस मुठभेड़ की घटना में अभियुक्त मेराज उर्फ साजिद खान, अर्सलान उर्फ गालिब एवं शहजाद की गिरफ्तारी के उपरांत प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त अरहम पुत्र फैजान, आकिब पुत्र शाहिद अली एवं आयान पुत्र शाहिद अली की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
इसी क्रम में थाना सरायमीर पुलिस ने बस्ती नहर पुलिया से तीनों वांछित अभियुक्तों 1- अरहम पुत्र फैजान, 2- आकिब पुत्र शाहिद अली एवं 3- आयान पुत्र शाहिद अली को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया ।
पूछताछ में अभियुक्तों ने पूर्व में गिरफ्तार सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर गोकशी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया तथा बताया कि घटना के बाद वे गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गए थे।
उक्त प्रकरण में अबतक कुल 06 अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चूके है।
1- अरहम पुत्र फैजान, निवासी खासडीह बरईपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 20 वर्ष।
2- आकिब पुत्र शाहिद अली, निवासी नई बाजार कस्बा सरायमीर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष।
3- आयान पुत्र शाहिद अली, निवासी नई बाजार कस्बा सरायमीर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष।
पूर्व में/मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार-
4- मेराज उर्फ साजिद खान पुत्र मो. आजाद खान, निवासी हाजीपुर गोधना, थाना पवई, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 23 वर्ष (घायल/गिरफ्तार)
5- गालिब पुत्र फैजान, निवासी खासडीह बरईपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 24 वर्ष (गिरफ्तार)
6- शहजाद पुत्र फैय्याज, निवासी खासडीह बरईपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 27 वर्ष (गिरफ्तार)



