Azamgarh News:मां के नाम रोपा जीवन का उपहार” पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर में बच्चों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
“मां के नाम रोपा जीवन का उपहार” पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर में बच्चों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प
आजमगढ़ जनपद के शिक्षा क्षेत्र बिलरियागंज स्थित
पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर में भावनात्मक एवं प्रेरणादायी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कमला रानी के नेतृत्व में पूरे विद्यालय परिवार ने परिसर में पौधारोपण कर प्रकृति और मां के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती कमला रानी ने कहा कि जिस प्रकार मां हमें जीवन देती है, उसी प्रकार पेड़ पूरी मानवता को जीवनदायिनी शुद्ध हवा, छाया और पर्यावरण का संतुलन प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ पौधे लगाए और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश भी दिए और हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शिक्षिकाएं मधु राय, संध्या राय, नीलम राय, सीमा राय, मिथिलेश राय, सरिता तथा अनुदेशक लालचंद यादव, प्रवीण जैसल और सुनील कुमार सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हराभरा वातावरण मिल सके। विद्यालय परिसर में बच्चों के उत्साह और पौधारोपण की इस पहल ने अभियान को एक भावनात्मक और प्रेरणादायक स्वरूप प्रदान किया।



