Azamgarh news :मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित, वैज्ञानिकों ने खरीफ फसलों व आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित, वैज्ञानिकों ने खरीफ फसलों व आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
कृषि विभाग, आजमगढ़ द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, कोटवा के परिसर में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में जनपद के सुदूर क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में कृषकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, कोटवा के वैज्ञानिक डा. वी.के. विमल ने समसामयिक कृषि विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए मक्का की वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी। उन्होंने खरीफ मौसम में फसलों एवं पशुओं को विभिन्न रोगों से बचाने के उपायों के संबंध में भी कृषकों को आवश्यक सुझाव दिए।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. रणधीर नायक ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, धान की समय से रोपाई तथा अरहर की वैज्ञानिक खेती के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए विशेष रूप से फार्मर रजिस्ट्री के महत्व एवं उससे मिलने वाले लाभों के बारे में कृषकों को अवगत कराया।
किसान दिवस में उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, कोटवा, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी हरिराज सिंह, सहायक अभियन्ता (नलकूप) परमानन्द, पशु चिकित्साधिकारी डा. प्रमोद कुमार यादव, अवर अभियन्ता (खण्ड-23) सूरज भारती, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक कमलेश कुमार, एलडीएम अभिषेक द्विवेदी, सहायक अभियन्ता (लघु सिंचाई) राजबहादुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



