Azamgarh News:हेलमेट और सीट बेल्ट आपकी सुरक्षा की ढाल” आजमगढ़ में चला सघन यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

“हेलमेट और सीट बेल्ट आपकी सुरक्षा की ढाल” आजमगढ़ में चला सघन यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान

आजमगढ़ जनपद में सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित यात्रा का संदेश भी दिया जा रहा है।

इसी क्रम में सठियांव चौराहे पर ट्रैफिक प्रभारी अरविंद कुमार सिंह (रूट नंबर-3, मुबारकपुर), मुख्य आरक्षी ट्रैफिक अखिलेश सिंह तथा आरक्षी सुशील यादव ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने, सीट बेल्ट न लगाने तथा दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों की जांच की गई।

अभियान के दौरान लगभग 18 से 20 वाहन चालकों का चालान किया गया। वहीं पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाया कि यातायात नियम केवल जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। हेलमेट और सीट बेल्ट दुर्घटना के समय जीवन रक्षक साबित होते हैं।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें। थोड़ी सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है, जबकि नियमों का पालन सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक होने की पहचान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button