आजमगढ़:बारिश से मकान धराशाई,मलवे में दबने से युवक की मौत

Azamgarh: House collapsed due to rain, youth died due to being buried in debris

Azamgarh news

रानी की सराय/आजमगढ़ :शुक्रवार की बीती रात को बारिश के कारण मकान ढह जाने से एक छात्र की मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,   रानी की सराय के निजामाबाद मोड पर स्थित एक किराए के मकान में सत्यनारायण शाह जो बिहार प्रांत के रहने वाले हैं लगभग 25 वर्षों से इसी मकान में रहते थे शुक्रवार को छोटा पुत्र सौरभ ( उम्र 18 वर्ष) बाहर से आकर के घर में मोबाइल चलाने लगा अचानक मकान का ऊपरी हिस्सा दूसरे छत पर आ गया और देखते देखते धराशाई हो गया काफी मस्कत के बाद मलवो इस पास के लोगो ने हटाया। किसी तरह से युवक को बाहर निकल गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया प्राथमिक स्वास्थ्य पर कोई डॉक्टर ना होने के कारण उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। शुक्रवार को सुबह पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई की गई।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था

एक तरफ जहां सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दे रही है वहीं स्वास्थ्य विभाग मस्त है परिजनों का कहना है कि अगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई भी डॉक्टर मौजूद होता तो उसे प्राथमिक उपचार किया जा सकता था जिला अस्पताल ले जाने में लगभग एक घंटा लग गया जहां उसे डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया

शव को निकालने में ही लगभग 1 घंटे लग गए

जिस मकान में युवक अपने अपने माता-पिता और भाइयों के साथ रहता था वह काफी जर्जर था जिस समय मकान धराशाई हुआ उसे समय वह नहा करके चारपाई पर बैठ करके मोबाइल देख रहा था

आईटीआई फॉर्म के लिए इच्छुक था युवक

युवक के पिता सत्यनारायण ने बताया कि घर की मालिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसके कारण वह मोटर रिपेयरिंग का भी काम करता था जिसके साथ वह पढ़ाई भी करता था आज के दिन उसने आईटीआई फॉर्म भरने के लिए कक्षा दसवीं की मार्कशीट स्कूल से लेकर के आया हुआ था

घर को बदलने वाले थे परिजन लेकिन कुदरत को कुछ और मंजूर था

युवक के पिता ने बताया कि हम लोग आज ही बात कर रहे थे इस कमरे को छोड़ दिया जाए लेकिन अगर यह कमरा छोड़ देते तो यह हादसा नहीं होता किराए के मकान पर लगभग हम लोग 25 सालों से रह रहे हैं

रात्रि में थाने से सिपाही देरी से पहुंचे

शुक्रवार की रात लगभग 10:00 बजे की घटना है वहीं लोगों ने स्थानीय सरकारी नंबर पर सूचना दिया तो जवाब मिला कि 112 नंबर फोन किया जाए वहीं लोगों ने 112 नंबर फोन किया तो निजामाबाद थाने की पुलिस आई और निजामाबाद पीआरबी की सूचना के बाद एक घंटे बाद रानी की सारा पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर के पीएम भेजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button