आजमगढ़-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा,पिकअप-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चालक गंभीर
Two people killed in a collision between a pickup and a truck on the Azamgarh-Gorakhpur Link Expressway, and the driver is seriously injured.

आजमगढ़:गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अंबेडकरनगर जिले के कटका थाना क्षेत्र में पिलर संख्या 75.600 के पास हुआ। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण पिकअप का गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आना बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे विपरीत दिशा से आ रही मुर्गा लदी पिकअप की सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पिकअप सवार सत्यनारायण लोधी (निवासी कमरौली, अमेठी) गंभीर रूप से घायल हो गया, एक अन्य व्यक्ति का अंबेडकरनगर के कटका थाना के समीप मौके पर ही में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों व यूपीडा गस्ती दल ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अतरौलिया स्थित 100 शैया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सत्यनारायण लोधी को मृत्यु घोषित कर दिया को मृत्यु घोषित कर दिया वहीं ट्रक चालक संतोष बाजपेयी पुत्र श्रीकांत बाजपेयी, निवासी गोविंद नगर, कानपुर का प्राथमिक उपचार किया जा रहा। संतोष दिल्ली से मोटरसाइकिल लादकर गुवाहाटी जा रहे ट्रक को चला रहे थे और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही कटका थाना पुलिस तथा अतरौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की, और मृतक के परिजनों से संपर्क कर रही है। मृतक सत्यनारायण लोधी के भाई रामनारायण ने बताया कि उनका भाई कुशीनगर से मुर्गा लदी पिकअप लेकर अमेठी के जगदीशपुर जा रहा था। सत्यनारायण अपने पीछे पत्नी लालती देवी, दो पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि घटना अंबेडकर नगर के कटका थाना अंतर्गत गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।



