Azamgarh accident;दो बुलेट की आमने-सामने भिड़ंत मे युवक हुए घायल
Azamgarh accident: Youth injured in a head-on collision between two bullets

लालगंज (आजमगढ़)नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित राजेश रेस्टोरेंट के समीप रविवार की रात्रि लगभग 10:30 बजे दो बुलेट मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पीछे बैठा युवक मामूली रूप से जख्मी हुआ। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।प्राप्त समाचार के अनुसार राजेश रेस्टोरेंट के सामने दोनों बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में नीली बुलेट चला रहे शनि गुप्ता (24) वर्ष पुत्र साहब गुप्ता, निवासी बिंद्रा बाजार, थाना गंभीरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ पीछे बैठे अंश गुप्ता पुत्र ओंकार गुप्ता को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद समाजसेवी विवेक सोनकर ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद शनि गुप्ता की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अंश गुप्ता का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया। दुर्घटना के बाद लाल रंग की बुलेट का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची देवगांव कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।



