आजमगढ़:तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Azamgarh: Cyclist killed after being hit by a speeding car, family in turmoil

ठेकमा (आजमगढ़)। ठेकमा बाजार से साइकिल से घर लौट रहे एक व्यक्ति को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार, सुरेश सरोज (56 वर्ष) पुत्र रामपति सरोज, निवासी ग्राम सराय मोहन, थाना बरदह, शुक्रवार को ठेकमा बाजार से साइकिल द्वारा अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय कार में दो युवक और एक युवती सवार थे। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।मृतक सुरेश सरोज खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी सुशीला, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सुरेश सरोज की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button