Azamgarh accident:बाइक से बाइक की हुई टक्कर एक महिला की मौत तीन घायल
Azamgarh accident: Bike-bike collision, one woman dead, three injured

पवई /Azamgarh:पवई थाना क्षेत्र सुल्तानपुर और आजमगढ़ जिला के बॉर्डर कलान चौराहा पर जो सुल्तानपुर जिला में है 31 जुलाई की रात 11 बजे दो बाइकों में टक्कर हो गई जिसमें 55 वर्षीय बदा मा की मौत हो गई ।31 जुलाई की रात साढ़े इग्यारह बजे कलान चौराहा पर दो बाइक की टक्कर हो गई , जिसमें बदामा 55पत्नी रामनाथ ग्राम मलिकपुर नोनरा ,थाना कादीपुर ,सुल्तानपुर और उनके साथ उनका लड़का मोहित कुमार 23 पुत्र रामनाथ बाइक चला रहा था ।मोहित अपनी माता को लिवाकर पवई थाना के क धि या गांव जा रहा था ।जिस समय वह कलान चौराहा क्रॉस कर रहा था उसी समय अकबर पुर की तरफ से तेज गति से दूसरी बाइक आ गई जो कि मोहित की बाइक में टक्कर मारते हुए बाइक गिर गई ,जिससे मोहित की बाइक पर बैठी उसकी मां बदामा का सर सड़क पर पड़ा जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई । दूसरी बाइक सवारों को भी चोट आई ,जिसमें दूसरी बाइक पर सवार सावेज 25पुत्र नफीस अहमद , तथा जकी हैदर पुत्र दुना अली निवासी विरहादपुर थाना लाइन बाजार ,जौनपुर का रहने वाले हैं ।सूचना पर 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले आया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा बदामा को मृत घोषित कर दिया गया ।सूचना
पाकर पवई पुलिस के सब इंस्पेक्टर शिव कुमार यादव
अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।मुकदमा अखंडनगर ,सुल्तानपुर थाना में पंजीकृत किया गया क्यों कि घटना स्थल सुल्तानपुर में पड़ता है । कलान चौराहा से कादीपुर मार्ग पर तो ब्रेकर बना है परंतु शाहगंज से अकबरपुर मार्ग पर ब्रेकर नहीं है जिससे आए दिन घटना होती रहती है ।



