मुंबई के फुटवियर बाजार में एरेटो का वार

Erato's 'Style Attack' in Mumbai

मुंबई। बच्चों के फुटवियर को सिर्फ जूतों की जरूरत नहीं, बल्कि उनके बढ़ते कदमों, आराम और एक्टिव लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा मानने वाला एरेटो अब मुंबई में और मजबूत हो गया है। ब्रांड ने मलाड वेस्ट स्थित इन्फिनिटी मॉल में अपना नया स्टोर शुरू किया है। इसके साथ ही भारत में एरेटो के रिटेल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 67 हो गई है, जिनमें मुंबई के पांच स्टोर शामिल हैं।

एरेटो का नया स्टोर पारंपरिक शॉपिंग स्पेस से अलग अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यहां स्टोर के लेआउट से लेकर फुटवियर डिस्प्ले तक, डिजाइन को खास तवज्जो दी गई है, ताकि माता-पिता और बच्चे जूतों के पीछे की सोच, तकनीक और उपयोगिता को आसानी से समझ सकें।

 

ब्रांड के संस्थापक एवं सीईओ सत्यजीत मित्तल के अनुसार, मुंबई एरेटो के लिए बेहद महत्वपूर्ण बाजार है। उनका कहना है कि रिटेल नेटवर्क के विस्तार से ज्यादा परिवारों को एरेटो के फुटवियर को करीब से देखने और आजमाने का अवसर मिलेगा।

 

मलाड स्टोर में एरेटो की पूरी रेंज उपलब्ध है, जिसमें पेटेंटेड सुपरग्रूव्स एक्सपैंडेबल सोल टेक्नोलॉजी वाले फुटवियर भी शामिल हैं। बढ़ते बच्चों के कदमों को ध्यान में रखकर तैयार यह तकनीक ब्रांड की डिजाइन-केंद्रित सोच को दर्शाती है। ऑनलाइन और डी2सी प्लेटफॉर्म के साथ एरेटो अब देशभर में नए स्टोर्स के जरिए अपनी पहुंच और मजबूत करने की तैयारी में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button