Azamgarh News:बोल बम के जयकारों के साथ हदीशा दयालपुर से रवाना हुआ कांवरिया संघ का जत्था,

*बोल बम के जयकारों के साथ हदीशा दयालपुर से रवाना हुआ कांवरिया संघ का जत्था,

डीजे प्रतियोगिता में दिखा जबरदस्त क्रेज*

ठेकमा आजमगढ़*श्रावण मास में भोले के भक्तों का उत्साह चरम पर है। विकासखंड ठेकमा के ग्राम पंचायत हदीशा दयालपुर से सोमवार को कांवरिया संघ का विशाल जत्था हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ रवाना हुआ। कांवरियों को विदा करने के लिए पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम अवध जायसवाल के सौजन्य से और उनके पुत्र संजय जायसवाल के नेतृत्व में एक भव्य डीजे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीजे की धुन पर कांवरियों ने जमकर ठुमके लगाए।

प्रतियोगिता में क्षेत्र के नामी डीजे संचालकों ने हिस्सा लिया। निर्णायकों ने डीजे संचालक मुकेश दादा, तारा बाजार जौनपुर को शानदार प्रस्तुति के लिए फर्स्ट प्राइज देकर ₹1000 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं सुदीप डीजे, हदीशा दयालपुर को सेकंड प्राइज व ₹1000 का पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में युवा ग्रुप कांवरिया संघ, हदीशा दयालपुर और ओम शिव कांवरिया संघ, हदीशा दयालपुर के सराहनीय प्रयासों के लिए आयोजकों द्वारा ₹10,000-₹10,000 की प्रोत्साहन राशि देकर दोनों संघों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी, युवा और श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी कांवरियों के सकुशल यात्रा की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button