आजमगढ़;सीआरपीएफ जवान राजेंद्र यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Azamgarh: Cremation of CRPF jawan Rajendra Yadav with state honours

आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कोनौली उत्तरगांवा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान राजेंद्र यादव का पार्थिव शरीर रविवार भोर करीब 4:30 बजे उनके पैतृक आवास पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी उर्मिला देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग उनके घर पहुंच गए।राजेंद्र यादव वर्ष 1988 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती असम में थी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। कैंप में साथ रहने वाले साथी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से बाबतपुर लाया गया। वहां से रविवार भोर में पार्थिव शरीर पैतृक गांव कोनौली उत्तरगांवा पहुंचाया गया। अंतिम दर्शन के बाद सुबह करीब 9 बजे पार्थिव शरीर को जौनपुर के राजघाट ले जाया गया। यहां राजकीय सम्मान के साथ जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।राजेंद्र यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके निधन की खबर से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के बड़े पुत्र मनोज यादव ने उन्हें मुखाग्नी दी।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, सपा नेता रामनयन यादव, विनीत राय, इंजीनियर संजय यादव, शशिकांत उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button