Azamgarh accident:बाइक सवार अधेड़ की मौत

Azamgarh accident: Middle-aged bike rider dies

रानी की सराय/आजमगढ़:रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगांवा गांव के पास रविवार सुबह एक सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर के कारण हुआ।मृतक की पहचान रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाह खजुरा निवासी शीष्य राजभर 40 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह रविवार को घर से कमल के फूल बेचने के लिए भावनाथ मंदिर गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि वह पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए गए थे। इसी दौरान जिला मुख्यालय से आ रही एक स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button