Azamgarh news;बाइक सवार मारी टक्कर एक की मौत एक घायल
Azamgarh news: Bike rider collided, one dead, one injured
लालगंज (आजमगढ़)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के परसौरा गांव से कांवड़ लेकर जल लेने गए दो युवकों को रविवार की देर रात वाराणसी जिले में कैथी टोल प्लाजा थाना चौबेपुर के पास बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने संदीप गुप्ता (17) को मृत घोषित कर दिया, जबकि राकेश का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।ग्रामीणों के अनुसार परसौरा गांव से करीब 50 युवक रविवार को कांवड़ लेकर जल लेने गए थे। जल लेकर सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब पौने एक बजे कैथी टोल प्लाजा के पास बाइक सवार ने संदीप गुप्ता पुत्र गुलाब गुप्ता और राकेश पुत्र सहंगी की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ चल रहे अन्य कांवड़ियों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर चितई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि राकेश का उपचार जारी है। संदीप के शव की वाराणसी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। परिजन और ग्रामीण वाराणसी में मौजूद हैं। संदीप की मौत की खबर जैसे ही परसौरा गांव पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



