Azamgarh news:एसआई पद पर चयन होने पर अंकित का माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया, क्षेत्र में खुशी की लहर
Azamgarh news: Ankit was garlanded and given sweets after being selected for the post of SI, a wave of happiness in the area

गंभीरपुर/आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कालीचाबाद निवासी अंकित मौर्य पुत्र महेंद्र मौर्य का चयन पुलिस विभाग में उप निरीक्षक (एसआई) पद पर होने से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गुरुवार को अंकित के ननिहाल गंभीरपुर स्थित नाना के आवास पर परिजनों और शुभचिंतकों ने माल्यार्पण कर तथा मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया।इस दौरान अंकित के नाना, नानी, मामा और भाई ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। सफलता की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। आसपास के लोगों ने भी अंकित को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अंकित मौर्य ने कक्षा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई संस्कृत विद्या मंदिर देवगांव से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आजाद महाविद्यालय पल्हना से स्नातक की शिक्षा हासिल की। उप निरीक्षक पद पर चयन के बाद अंकित ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत के साथ माता, नाना और मामा सहित पूरे परिवार के सहयोग को दिया।अंकित ने कहा,कड़ी मेहनत और परिजनों के सहयोग से मुझे यह सफलता मिली है। मेरी माता जी, नाना और मामा का सहयोग मुझे हमेशा मिलता रहा, जिससे मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।इस अवसर पर रामलगन मौर्य, विजय प्रकाश मौर्य, नीरज मौर्य, संतरा मौर्य, जयप्रकाश मौर्य, अरुण मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे और अंकित को बधाई दी।



