Azamgarh news;जहरीले सर्प के काटने से मासूम की मौत 

Azamgarh news; Innocent child dies due to poisonous snake bite

 गंभीरपुर/ आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सराय पलटू गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक पांच वर्षीय मासूम सिवान यादव की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।सिवान की मां पूजा यादव पिछले करीब दो महीने से अपने मायके में रह रही थीं। शुक्रवार को पिता राम प्रसाद यादव उन्हें बच्चों के साथ घर लाने वाले थे। इसी बीच, भोर करीब पांच बजे परिजनों को सूचना मिली कि सिवान को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया है।सूचना मिलते ही परिजन तुरंत ननिहाल पहुंचे और बच्चे को उपचार के लिए ठेकमा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने सिवान की हालत गंभीर बताई और उसे लालगंज स्थित सौ शैया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर लालगंज अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और जौनपुर स्थित राजघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। सिवान अपने माता-पिता राम प्रसाद यादव और पूजा यादव का इकलौता बेटा था। उसकी एक दो वर्षीय बहन भी है। मासूम की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button