Azamgarh news:सरकारी खड़ंजा मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर पुलिस रिपोर्ट, राजस्व विभाग से कार्रवाई की मांग

Azamgarh news: Police report regarding encroachment on government Kharanja road, demand for action from the Revenue Department

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसरिहां में सरकारी खड़ंजा मार्ग और नाली पर अतिक्रमण के मामले की पुलिस जांच में आवेदक पक्ष को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सूरज चौधरी ने की।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम बसरिहां में धर्मराज बिंद द्वारा सरकारी खड़ंजा मार्ग से सटाकर कथित रूप से अवैध शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा चारा मशीन, पेड़ और ईंट आदि लगाकर मार्ग पर अतिक्रमण किए जाने की बात सामने आई है। वहीं, विपक्षी पक्ष पर सरकारी नाली को कथित रूप से अवरुद्ध करने का आरोप है।जांच के दौरान पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस बल के सामने ही विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की बात रिपोर्ट में दर्ज की गई है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के बयान के आधार पर भी आवेदक धर्मराज बिंद पर सरकारी मार्ग पर अतिक्रमण किए जाने की पुष्टि होने का उल्लेख किया गया है।उपनिरीक्षक की रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थलीय निरीक्षण में प्रथम दृष्टया आवेदक पक्ष ही दोषी पाया गया। निरीक्षण के दौरान लिए गए फोटो भी रिपोर्ट के साथ संलग्न किए गए हैं।पुलिस ने प्रकरण के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग द्वारा स्थलीय निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता बताई है। रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए उपजिलाधिकारी, निजामाबाद को भेजी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button