Azamgarh news:पोषण वाटिका लगाकर ग्रामीणों को वितरित किए फलदार पौधे

Azamgarh news: Fruit plants distributed to villagers by setting up a nutrition garden

रिपोर्ट -चन्दन शर्मा

रानी की सराय, आजमगढ़। अर्चिशा फाउंडेशन द्वारा मनसा सिंह के संरक्षण में कम्पोजिट विद्यालय हसनपुर, रानी की सराय के प्रांगण में पोषण वाटिका लगाई गई। इस दौरान आम, कटहल, जामुन, अमरूद, नींबू, करौंदा, आंवला एवं चांदनी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण किसानों को भी फलदार एवं उपयोगी पौधों का वितरण किया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने पौधरोपण के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।इस अवसर पर प्रवीण राय, दीनानाथ यादव, सुशील सिंह, वंदना राय, सिकंदर यादव, आयशा खान, आनंद सिंह, निधि यादव, पूजा राय, मंजू सिंह, शिवानी, जलसा सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button