Azamgarh News:शराब के नशे में स्कूली बच्चों को ले जा रहा था बस चालक, यातायात पुलिस ने बस सीज कर लाइसेंस कराया निरस्त

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

शराब के नशे में स्कूली बच्चों को ले जा रहा था बस चालक, यातायात पुलिस ने बस सीज कर लाइसेंस कराया निरस्त

आजमगढ़ जनपद में करतालपुर तिराहा के पास गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब चिल्ड्रन कॉलेज आजमगढ़ की स्कूल बस संख्या UP50ET4703 का चालक शराब के नशे में स्कूली छात्र-छात्राओं को लेकर जा रहा था। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को रुकवाया और चालक की जांच कराई।

यातायात निरीक्षक मय पुलिस बल ने तत्काल बच्चों को सुरक्षित दूसरे विद्यालय वाहन से उनके घर तक पहुंचवाया। इसके बाद एआरटीओ आजमगढ़ को मौके पर बुलाया गया। एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालक अनूप उपाध्याय निवासी ग्राम नीबी, आजमगढ़ का ड्रंक एंड ड्राइव में चालान किया गया तथा उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराया गया। बस को सीज कर थाना कंधरापुर परिसर में निरुद्ध कर दिया गया।

बताया गया कि चालक अनूप उपाध्याय करीब 35 वर्षों से वाहन चला रहा है। चालक के अनुसार पारिवारिक कलह के चलते उसने गुरुवार को शराब का सेवन कर लिया था। उसका कहना है कि इससे पहले उसने कभी शराब नहीं पी थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित चिल्ड्रन कॉलेज प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी गई है। स्कूल बस में नशे की हालत में चालक द्वारा बच्चों को ले जाने की घटना से अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button