Azamgarh news :सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग मंत्री उ०प्र० भूपेंद्र चौधरी द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ की गई मण्डलीय समीक्षा बैठक
सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग मंत्री उ०प्र० भूपेंद्र चौधरी द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ की गई मण्डलीय समीक्षा बैठक

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मंत्री सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग उ०प्र० शासन भूपेंद्र चौधरी द्वारा जनपद भ्रमण के अवसर पर सर्किट हाउस सभागार, कोटवा, आजमगढ़ में उपायुक्त उद्योग द्वारा मंत्री को पुष्पगुच्छ प्रदान कर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। तदुपरान्त मंत्री की अध्यक्षता में उपायुक्त उद्योगों के साथ विभागीय योजनाओं की मण्डलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी जिसमें विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान उनके द्वारा प्रमुख निर्देश निम्नवत प्रदान किये गये। इस अवसर पर आजमगढ़ जनपद के अतिरिक्त बलिया एवं मऊ के उपायुक्त उद्योग, सहायक आयुक्त उद्योग, उद्योग क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही :-
इस अवसर पर आशुतोष श्रीवास्तव उपायुक्त उद्योग, आजमगढ़ द्वारा विभाग की प्रमुख योजनाओं का परिचयात्मक विवरण प्रस्तुत करते हुये मण्डल के जनपद में अर्जित अद्यतन प्रगति से माननीय मंत्री को अवगत कराया गया। सर्वप्रथम प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अन्तर्गत योजना की आवेदन प्रक्रिया एवं नवाचार परियोजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसी प्रकार विभागीय अन्य रोजगारपकरक ऋण योजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला गया।
मंत्री द्वारा मण्डल के जनपदों में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुये विभागीय योजनाओं के कियान्वयन हेतु निग्न निर्देश दिय गए – मंत्री द्वारा उपस्थित अधिकारियों का आहवान किया गया कि चूँकि वर्तमान वित्तीय सत्र चुनावी वर्ष है इस लिये समस्त योजनाओ में माह दिसम्बर-2026 तक शत प्रतिशत लक्ष्यपूर्ति सुनिश्चित कर ली जाये।
विभाग द्वारा संचालित समस्त रोजगारपरक ऋण योजनाओं के अन्तर्गत जिलाधिकारी के नेतृत्व में बैंकर्स की समय समय पर बैठक आहूत कर लम्बित आवेदन पत्रों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
मंत्री द्वारा इस अवसर पर इस बात पर विशेष बल दिया गया कि उद्योगों के माध्यम से प्रदेश में सर्वाधिक रोजगार प्रदान किया जा रहा है। अतएव विभागीय अधिकारी पूर्ण तन्मयता एवं निष्ठापूर्वक विभागीय योजनाओं का लाभ आम लोगों को पहुँचाना सुनिश्चित करायें ताकि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन को प्राप्त हो सके।
परम्परागत हस्तशिल्प कारीगरों को स्वरोजगार प्रदान कर स्वावलम्बी बनाये जाने के उद्देश्य से वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना चलायी जा रही है। इस योजनांतर्गत परम्परागत हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्नत टूलकिट दी जाती है।मंत्री द्वारा योजनांतर्गत आवेदन प्रक्रिया एवं चयन आदि में सुचिता एवं पारदर्शिता से कार्य किये जाने के निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिये गये ताकि पात्र अभ्यर्थियों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
एम०ओ०यू० मानीटरिंग की समीक्षा में मंत्री द्वारा उपायुक्त उद्योग एवं समस्त उद्यमी मित्र से पृच्छा की गयी कि जीआईएस-2023 में हस्ताक्षरित एमओयू के अन्तर्गत कितने जीबीसी रेडी हैं एवं कितने घरातल पर कार्यान्वित है। उनका केस टू केस अनुश्रवण कर उनके घरातल पर कार्यान्वित कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें। समीक्षा में जो निवेशक रूचि नहीं दिखा रहे हैं उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनका निराकरण करायें ताकि उनका कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। निर्देश दिये गये कि विमाग के अन्तर्गत कराये जा रहे विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयांतर्गत पूर्ण कराया जाये।
सरदार वल्लम भाई पटेल इम्पलायमेन्ट एवं इण्डस्ट्रियल जोन (SVBPEIZ) योजना के अन्तर्गत निर्देश दिये गये कि उपायुक्त उद्योग जिलाधिकारी से सम्पर्क कर समस्त जनपद उपयुक्त भूमि का चिन्हांकन कर प्रस्ताव शासन/निदेशालय को अनिवार्य रूप से प्रेषित करायें।
आशुतोष श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग आजमगढ़ द्वारा अपने सम्बोधन में उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।



