Azamgarh News:बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को वितरित की गई राहत सामग्री

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को वितरित की गई राहत सामग्री

आजमगढ़ जनपद के रौनापार बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की सहायता के लिए शुक्रवार को वर्मा श्यामदुलारी पी.जी. कॉलेज, रौनापार परिसर स्थित बाढ़ शिविर केंद्र से शासन की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान बाढ़ प्रभावित गांवों से पहुंचे ग्रामीणों को राशन, हरी सब्जियां, तिरपाल, बाल्टी सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष मिश्रा (पिंटू), एसडीएम सगड़ी संजीव कुमार राय , तहसीलदार नवीन निश्चल , खंड विकास अधिकारी (BDO) , वीएसडी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक अमित वर्मा , नायब तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वितरण कार्यक्रम में बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्राम प्रधानों , लेखपाल की भी सहभागिता रही।

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्हें हरसंभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए शासन एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। राहत वितरण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों ने आपसी समन्वय के साथ प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने का कार्य किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button