Azamgarh News:धर्म परिवर्तन के खेल का फिर पर्दाफाश, रौनापार के कादीपुर में मीटिंग करती 5 महिलाएं हिरासत में, राजदेपुर मठ ने दिया थाने पर प्रार्थना पत्र

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

धर्म परिवर्तन के खेल का फिर पर्दाफाश, रौनापार के कादीपुर में मीटिंग करती 5 महिलाएं हिरासत में, राजदेपुर मठ ने दिया थाने पर प्रार्थना पत्र

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रौनापार थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव का है, जहां गुरुवार 4 सितंबर 2026 को एक घर में धर्म परिवर्तन को लेकर गुप्त मीटिंग चल रही थी।

राजदेपुर मठ के महंत की सूचना पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार राजदेपुर मठ के मठाधीश विद्यासागर भारती उर्फ आदि शिवसागर भारती को सूचना मिली कि कादीपुर गांव में अपने ही आवास पर कुछ लोग धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को बरगला रहे हैं और मीटिंग कर रहे हैं। महंत ने तत्काल इसकी सूचना रौनापार थाने को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में चल रही मीटिंग से 5 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों के नाम कांति, सुमन, राहुल, घरभरन और बबीता बताए जा रहे हैं।

2022 में भी जा चुकी है जेल

बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम में मुख्य आरोपी पादरी कांति पत्नी राजकुमार को इसी तरह के धर्म परिवर्तन के मामले में वर्ष 2022 में जेल भेजा जा चुका है। जेल से छूटने के बाद फिर से वही काम शुरू कर दिया।

मठाधीश ने थाने पर दिया प्रार्थना पत्र

राजदेपुर मठ के मठाधीश विद्यासागर भारती ने रौनापार थाने पर 5 लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस सभी 5 लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। गांव में इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button