Azamgarh News:शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षक हुए सम्मानित

शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षक हुए सम्मानित

आजमगढ़

जनपद के महराजगंज विकासखंड अंतर्गत स्थित लोक शिक्षा परिषद इंटर कालेज सरदहा में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा गत वर्ष विद्यालय में उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य/प्रबंधक एवं संस्थापक सूबेदार सिंह ने विद्यालय में उपस्थित होकर डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात विद्यालय के शिक्षक विद्याधर, रामप्यारे वर्मा, एकता सिंह, शशिलता वर्मा, राम सिंह, रामसागर यादव, गुलाबचंद, रामरतन चौधरी एवं प्रकाश श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक सदैव राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देता है और ऐसे शिक्षक जिन्होंने अपने ज्ञान और परिश्रम से उत्कृष्ट कार्य किया हैं उन्हें सम्मानित किया जाना हमारा कर्तव्य है । इस मौके पर प्रबंध समिति के सदस्य अजय कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, रविचंद्र, रैसिंह यादव, अनीता देवी, गौतम वर्मा, विशाल स्वरूप श्रीवास्तव, हरिराम वर्मा, आत्मा यादव, श्रीराम मौर्य, रामप्रसाद, आनंद सिंह आदि सहित विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button