Azamgarh news :1098 पर शिकायत मिलते ही श्रम विभाग की टीम पहुंची जीयनपुर स्पा सेंटर
1098 पर शिकायत मिलते ही श्रम विभाग की टीम पहुंची जीयनपुर स्पा सेंटर

कहीं भी नाबालिग काम करते हुए पाए जाएंगे तो विभाग द्वारा होगी कार्यवाही
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत चुनुगपार मोड़ जीयनपुर में स्थित विस्तारा वेलनेस मसाज सेंटर पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब श्रम विभाग की टीम मौके पर जांच करने पहुंची टीम ने मौके पर जांच करते हुए मसाज लाइसेंस चेक किया श्रम विभाग का रजिस्ट्रेशन भी चेक किया इसके बाद अंदर जांच किया तो कोई भी नाबालिक काम करते हुए नहीं पाया गया केवल मसाज सेंटर के दो बालिक कर्मचारी ही मौके पर मिले l
जांच के बाद इंस्पेक्टर संजय शाही ने बताया की 1098 पर किसी ने शिकायत कर बताया था कि यहां पर नाबालिकों द्वारा काम कराया जाता है जिसकी सूचना पर हम लोग केंद्र की जांच करने आए लेकिन यहां पर कोई भी नाबालिक नहीं मिलाI उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से कहा कि अगर कहीं भी भट्टे पर दुकान पर स्पा केंद्र पर कोई भी नाबालिक काम करते हुए दिखे तो आप लोग विभाग को सूचित करिए हम लोग तत्काल कार्यवाही करेंगे l वहीं स्पा के मैनेजर अखिलेश यादव ने बताया कि अभी 2 महीना पहले ही हमने यह सेंटर खोला है किसी ने झूठी शिकायत कर केंद्र को बदनाम करने की कोशिश किया लेकिन जांच में सब साफ हो गया हमारे पास सेंटर चलाने का लाइसेंस है श्रम विभाग का रजिस्ट्रेशन है कोई भी अनियमितता नहीं है ना ही कोई नाबालिक काम करता है विभाग द्वारा जांच में किसी भी प्रकार की और अनियमितता नहीं पाई गई l



