आजमगढ़:गोपालपुर विधायक पर अपनी ही पार्टी के बूथ अध्यक्ष से गाली-गलौज व मारपीट का आरोप،कार्यकर्ता ने स्थानीय थाने पर दिया तहरीर 

Azamgarh: Gopalpur MLA accused of abusing and assaulting his own party's booth president; worker files complaint at local police station

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल

महराजगंज (आजमगढ़)सोसल मीडिया पर प्रसारित हो रहा एक विडियो इन दिनों गोपालपुर विधानसभा की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है ।सपा के अमानी बूथ अध्यक्ष राहुल यादव का आरोप है कि सोशल मीडिया पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के सर्वे में वर्तमान विधायक की जगह किसी अन्य सपा नेता को अपनी पसंद बताना उसे भारी पड़ गया । विधायक ने उन्हें फोन पर गाली व धमकी दिया । शुक्रवार को शाम लगभग छः बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक से उक्त मामले पर बात करना चाहा तो विधायक के अंगरक्षकों और समर्थकों ने उसे रोक दिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया । पीड़ित का आरोप है कि पूरी घटना विधायक की मौजूदगी में हुई, लेकिन उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया । राहुल यादव ने शनिवार को महराजगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । उन्होंने घटना से संबंधित वीडियो भी थाना प्रभारी और मीडिया को उपलब्ध कराया । उक्त मामले में विधायक नफीस अहमद का पक्ष जानने के लिए कई बार उनके पर्सनल नंबर तथा उनके पीआरओ के नम्बर पर फोन किया गया किंतु उनका फोन रिसीव नहीं हुआ । जबकि भाजपा नेता जयनाथ सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए घटना को निंदनीय बताया और कहा कि अगर किसी व्यक्ति को अपने कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ सही व्यवहार करना नहीं आता, तो ऐसे व्यक्ति के बारे में क्या ही कहा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button