आजमगढ़:सीओ फूलपुर ने पवई थाने का किया त्रैमासिक मुआयना

CO Phulpur conducted quarterly inspection of Pawai police station.

पवई/आजमगढ़। सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह ने पवई थाने का त्रैमासिक मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, मेस, मालखाना, विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क और जनसुनवाई कार्यालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सीओ ने अभिलेखों के रखरखाव और रजिस्टरों में होने वाली प्रविष्टियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक प्रविष्टियां तत्काल रजिस्टर में दर्ज की जाएं और अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।इसके बाद उन्होंने थाने के शस्त्रागार का भी मुआयना किया। शस्त्रों की साफ-सफाई और उचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाएं और अभिलेखों का रखरखाव संतोषजनक पाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button