Azamgarh news :12 सितम्बर की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर यातायात पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान

12 सितम्बर की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर यातायात पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान

लाउडस्पीकर, बैनर एवं पम्पलेट के माध्यम से आमजन को यातायात चालान सहित विभिन्न मामलों के निस्तारण की दी जानकारी

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

दिनांक 12.09.2026 (शनिवार)को जनपद न्यायालय आजमगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता हेतु आज दिनांक 09.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में न्याय विभाग आजमगढ़ एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान गिरिजाघर चौराहा सहित शहर के विभिन्न प्रमुख एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लाउडस्पीकर, बैनर एवं पम्पलेट के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों की जानकारी दी गई।

आमजन को बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में यातायात चालान, शमनीय आपराधिक वाद, चेक बाउंस (धारा 138 NI Act), बैंक रिकवरी एवं वैवाहिक विवाद सहित विभिन्न मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है।

यातायात पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे 12 सितम्बर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों का सरल एवं त्वरित निस्तारण कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button