Azamgarh news:घर में सफाई के दौरान जहरीले सांप ने डसा, महिला की मौत से मचा कोहराम

Azamgarh news: Woman bitten by poisonous snake while cleaning house, chaos ensues

पवई (आजमगढ़)। थाना पवई क्षेत्र के सिकंदरपट्टी गांव में बुधवार सुबह घर की सफाई कर रही एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए आजमगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।पवई थाना के सिकंदरपट्टी गांव निवासी शनिचरा (55) पत्नी स्व. रामरूप बुधवार सुबह करीब आठ बजे घर में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उनके हाथ में डस लिया। सांप के डसने की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए आजमगढ़ लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button