Azamgarh news:मुबारकपुर में शटर चोरी में वांछित अभियुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार
Azamgarh news: Wanted accused in Mubarakpur shutter theft case arrested with pistol

मुबारकपुर, आजमगढ़। थाना मुबारकपुर पुलिस ने शटर चोरी की घटना में वांछित चल रहे तीसरे अभियुक्त को एक अदद नाजायज तमंचा 0.315 बोर और 200 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार दिनांक 11.07.2026 को वादी इंद्रबली यादव पुत्र अयोध्या प्रसाद यादव निवासी ग्राम खुझियाँ, मुबारकपुर की दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा लोहे का शटर चोरी कर लिया गया था। जिसके संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 259/2026 धारा 305 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मामले में पूर्व में दो अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे चोरी/नकबजनी के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक शशि चन्द्र चौधरी के निर्देशन में उ0नि0 कुलदीप कुमार मय हमराह रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान जमुड़ी/दामोदरपुर क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान दिनांक 10.09.2026 को समय करीब 00:45 बजे लोहरा से दामोदरपुर जाने वाले रास्ते के मध्य बहद ग्राम दामोदरपुर से वांछित अभियुक्त श्रवण कुमार पुत्र रमाशंकर निवासी ग्राम यहियाचक, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ (उम्र करीब 28 वर्ष) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उनका तीन लोगों का एक संगठित गिरोह है जिसमें अवनीश चौहान, श्रवण कुमार तथा खलीलुल्लाह शामिल हैं। चोरी की गई संपत्ति को बाजार में अधिक मूल्य पर बेचने के लिए खलीलुल्लाह की कबाड़ की दुकान में छिपा देते थे और मुनाफा आपस में बराबर बांट लेते थे। श्रवण ने बताया कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखा था।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 317(2), 317(4), 317(5) व 112(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी लोहरा उ0नि0 कुलदीप कुमार, हे0का0 राहुल सिंह यादव, हे0का0 सर्वेश कुमार, का0 कृष्ण मिश्रा, का0 राजन कुमार शामिल रहे।



