आजमगढ़:बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं हुआ पेश, फरार आरोपी पर धारा 84 की कार्रवाई

Azamgarh: Despite repeated notices, he failed to appear and action under Section 84 was taken against the absconding accused.

निजामाबाद आजमगढ़।धारा 84 की कार्रवाई की नोटिस चस्पा, फरार आरोपी पर कसा शिकंजा नयायालय के आदेश पर निजामाबाद पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मुकदमा अपर संख्या 184/26 धारा 109 (1) 352 351(3) बीएनएस तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। निजामाबाद पुलिस टीम ने मुकेश पुत्र राम ख्याल निवासी रघुनाथ पुर पारा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के घर पर नोटिस चस्पा कर उसे जल्द से जल्द न्यायालय में हाजिर होने का निर्देश दिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी मुकेश पुत्र रामख्याल आदि उपरोक्त मुकदमों में लंबे समय से फरार चल रहे थे और बार-बार नोटिस के बावजूद पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते न्यायालय ने धारा 84 के तहत उद्घोषणा जारी करने के आदेश दिए। पुलिस ने मुनादी कराते हुए आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया और आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।विवेचक क्राइम ब्रांच उपनिरीक्षक सुदेश कुमार सिंह और निजामाबाद कस्बा प्रभारी कमला प्रसाद द्वारा करवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button