आजमगढ़:तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, चालक हिरासत में

Azamgarh: Elderly man dies after being hit by a speeding DCM, driver in custody

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा-सरायमीर मार्ग पर ईदगाह के पास रविवार देर रात डीसीएम की चपेट में आने से 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान फरिहा निवासी मातादीन यादव (62) पुत्र स्वर्गीय राम किशोर के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मातादीन यादव देर रात शौच करने जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान सरायमीर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही तेज रफ्तार डीसीएम (UP 16 ET 2667) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button