Azamgarh news :सत्यता से बैर नहीं अपराधियों की खैर नहीं

सत्यता से बैर नहीं अपराधियों की खैर नहीं

अतुल कुमार मिश्रा थाना अध्यक्ष बिलरियागंज

 

रोशन लाल बिलरियागंज आजमगढ़

आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज कस्बा में स्थित बिलरियागंज थाने के नए इंचार्ज अतुल कुमार मिश्रा ने थाने का चार्ज लिया तो जहाँनागंज थाना का कार्य भार अमित कुमार मिश्रा ने संभाला इस के बाद दोनों नवागत थाना अध्यक्षों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सत्यता से बैर नहीं और अपराधियों की खैर नहीं।

 

इसी कड़ी मे बिलरियागंज थाना अध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि यदि अपराधी अपना जीवन सही तरीके से जीना चाहते हैं तब तो अपराध का रास्ता छोड़कर शांतिपूर्वक इलाके में अपनी तरफ पड़े रहें, अन्यथा इस इलाके को छोड़कर कहीं दूर चले जाएं तब तक के लिए जब तक के लिए मैं इस थाने पर तैनात हूं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल में छोटी-मोटी गलतियों पर तो लोगों को एक बार समझा बूझकर शांत कर दिया जाएगा और एक बार सुधारने का मौका भी दिया जाएगा यदि वही लोग बार-बार गलती करते रहे तो कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिससे समाज की शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने रजिस्टर्ड अपराधियों को सीधे चेतवानी दिया कि हमारे क्षेत्र में यदि किसी भी तरह की कोई घटना दुर्घटना करते हुए कोई अपराधी पकड़ा गया तो उसको संविधान के तहत दनडनात्मक कार्रवाई करते हुए जेल की सलाखों में कैद किया जाएगा। इससे अच्छा है कि लोग बिलरियागंज थाना क्षेत्र में अमन शांति बरकरा रखने के लिए भाईचारा बनाए रखने के लिए आपस में मिलजुल कर रहें और खुद अपराध से दूर रहें और अपराधियों को चिन्हित करके पुलिस का सहयोग करें कहीं भी किसी प्रकार की कोई घटना दुर्घटना होने की संभावना हो किसी के संज्ञान में आए तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचित करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर उसकी मदद भी की जाएगी और साथ ही साथ क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अपराधियों के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिससे कि आने वाले दिन में कोई भी अपराधी अपराध के क्षेत्र में सर उठाकर चलने की जरूरत ना कर सके। यही सब बात जहाँनागंज एसओ अतुल मिश्रा ने भी कहते हुए अपराधियों को कड़ी चेतवानी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button