आजमगढ़:सेवा संकल्प की रोशनी से जगमगाया मुहम्मदपुर, विद्यालयों में दीप प्रज्वलित कर लिया सेवा का संकल्प

Azamgarh: Muhammadpur lit up with the light of the resolution to serve, lighting lamps in schools and taking the resolution to serve.

गंभीरपुर /आजमगढ़। सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार की शाम विकासखंड मुहम्मदपुर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम सात बजे कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी, मुहम्मदपुर परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सेवा, समर्पण, शिक्षा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के तहत विकासखंड के विभिन्न परिषदीय एवं आवासीय विद्यालयों में भी दीप प्रज्वलित किए गए। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिंद्रा बाजार, कंपोजिट विद्यालय रानीपुर रजमो, कंपोजिट विद्यालय ईश्वरपुर, प्राथमिक विद्यालय गौरी, कलंदरपुर, अब्दुल्लापुर, गंभीरपुर, इब्राहिमपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय गोठांव, प्राथमिक विद्यालय नगरैया, खालिसपुर, कंपोजिट विद्यालय खराटी, प्राथमिक विद्यालय उतरगांवा एवं कतरा सहित कई विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों ने दीप जलाकर सेवा भावना का संदेश दिया।खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने कहा कि सेवा संकल्प कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में सकारात्मक वातावरण के साथ सेवा, समर्पण और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना है। दीप प्रज्वलन के माध्यम से शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और समाज के प्रति सेवा भाव को अभिव्यक्त किया गया।विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दीपों की रोशनी से विद्यालय परिसर जगमगा उठे और शिक्षा, सेवा तथा संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button