अश्लील फिल्में देखकर उसी तरह संबंध बनाने का दबाव, इंजीनियर पति समेत पांच पर FIR
After watching pornographic films, pressure was put on them to have sex in the same way, FIR was lodged against five people including the engineer husband.
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से वैवाहिक विवाद और गंभीर शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों का मामला सामने आया है। शाहपुर क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने अपने पति, जो दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में असिस्टेंट इंजीनियर है, समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।महिला का आरोप है कि उसका पति अश्लील फिल्में देखकर उसी तरह संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव डालता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। महिला ने पति पर पीरियड्स के दौरान जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है।
शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
महिला के मुताबिक उसकी शादी 9 दिसंबर 2022 को दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने लाखों रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। पति की सरकारी नौकरी का हवाला देते हुए कथित तौर पर एक करोड़ रुपये दहेज की मांग की जाती थी।महिला ने आरोप लगाया कि उसकी सास, ससुर, देवर और देवरानी भी उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। परेशान होकर वह फरवरी 2023 में पति के साथ दिल्ली चली गई।
दिल्ली के फ्लैट में बढ़ा उत्पीड़न, पत्नी का आरोप
महिला का कहना है कि दिल्ली स्थित फ्लैट में रहने के दौरान पति का व्यवहार और खराब हो गया। आरोप है कि पति उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाता था और पीरियड्स के दौरान भी जबरन संबंध बनाने का दबाव डालता था। महिला ने अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।महिला के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। उसने यह भी आरोप लगाया कि पति अश्लील फिल्में देखकर उन्हीं तरीकों से संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव डालता था।
50 लाख रुपये मायके से लाने का आरोप
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उससे मायके से 50 लाख रुपये और लाने के लिए दबाव बनाया जाता था। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने शाहपुर थाने में शिकायत दी।पुलिस के मुताबिक महिला की तहरीर के आधार पर 22 सितंबर की शाम उसके पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोप जांच का विषय हैं। पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।



