आजमगढ़:ठेला लगाने को लेकर मारपीट,वीडियो वायरल
Azamgarh: Fight over setting up a cart, video goes viral
गंभीरपुर बाजार में रविवार शाम करीब पांच बजे दुकान/ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के दौरान सड़क पर भीड़ जुटने से कुछ देर यातायात प्रभावित रहा।मारपीट में एक पक्ष से सीता सोनकर (50), जय सोनकर (16), राम सिंह (17) और कन्हैया (26), जबकि दूसरे पक्ष से दीपक (25) और भोनू (23) घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मुहम्मदपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि ठेला लगाने को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद होता रहा है। बाजारवासियों ने इस समस्या को लेकर प्रशासन से कई बार शिकायत भी की थी और समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद ठेला लगाने की समस्या पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते रविवार को दुकान के सामने ठेला लगाने को लेकर विवाद फिर बढ़ गया और मारपीट हो गई।
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार में रविवार की शाम करीब पांच बजे दुकान/ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद का सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों की ओर से डंडे चलने लगे। मारपीट के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।मारपीट में एक पक्ष से सीता सोनकर (50) पत्नी दिनेश, जय सोनकर (16) पुत्र दिनेश, राम सिंह (17) पुत्र दिनेश और कन्हैया (26) पुत्र दिनेश घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से दीपक (25) और भोनू (23) दोनों पुत्र रामवृक्ष घायल हुए हैं।घटना की सूचना मिलने पर गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि गंभीरपुर बाजार में ठेला लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार को इसी विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस समय दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, उस समय गंभीरपुर बाजार में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।इस संबंध में गंभीरपुर पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के घायल जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



