Azamgarh news :नेपाल में बाढ़ हादसे के दौरान लापता आजमगढ़ निवासी उमाकान्त उर्फ शशिकान्त गुजरात में ट्रक चला रहा 

नेपाल में बाढ़ हादसे के दौरान लापता आजमगढ़ निवासी उमाकान्त उर्फ शशिकान्त गुजरात में ट्रक चला रहा 

परिजनों से वार्ता के उपरान्त अद्यतन सत्यापित सूचना राहत आयुक्त कार्यालय को प्रेषित

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

नेपाल राष्ट्र में घटित बाढ़ हादसे के दौरान जनपद आजमगढ़ के ग्राम छितौना, परगना कौड़िया, तहसील बूढ़नपुर निवासी उमाकान्त उर्फ शशिकान्त पुत्र दशरथ, उम्र 41 वर्ष के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

शासन के निर्देश पर उक्त सूचना के भौतिक एवं वास्तविक सत्यापन के लिए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति के परिजनों से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की गई। परिजनों से वार्ता के दौरान उनके भाई द्वारा बताया गया कि उमाकान्त उर्फ शशिकान्त वर्तमान में गुजरात में ट्रक चालक के रूप में कार्य कर रहे हैं।

सत्यापन के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि उमाकान्त उर्फ शशिकान्त नेपाल में बाढ़ हादसे के दौरान लापता व्यक्तियों की सूची में दर्ज व्यक्ति के रूप में वर्तमान में गुजरात में मौजूद हैं।

प्राप्त अद्यतन एवं सत्यापित सूचना को शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप में संकलित कर जिलाधिकारी, आजमगढ़ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित कर राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है।

आजमगढ़ पुलिस एवं प्रशासन द्वारा प्रकरण में प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन कर अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button