Azamgarh News:यूपी में 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला, जौनपुर-मऊ के सीडीओ बदले

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

यूपी में 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला, जौनपुर-मऊ के सीडीओ बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादला सूची में जौनपुर और मऊ के मुख्य विकास अधिकारियों के अलावा पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन से जुड़े अधिकारियों के पद भी बदले गए हैं।

जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खांडिया को मऊ का नया सीडीओ बनाया गया है। वहीं मऊ के सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है। जौनपुर में नरेंद्र बहादुर सिंह को नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह लखीमपुर खीरी में अपर जलाधिकारी (वित्त/राजस्व) के पद पर कार्यरत थे।

इसके अलावा अमित कुमार सिंह को निदेशक पंचायती राज के पद से हटाकर प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ बनाया गया है। वहीं प्रकाश बिंदु को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ से स्थानांतरित कर सचिव, चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डा. उज्ज्वल कुमार को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है। वहीं जे. रिभा को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म से स्थानांतरित कर उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल के बाद जौनपुर और मऊ में विकास योजनाओं की निगरानी, विभागीय समन्वय और शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर लागू कराने की जिम्मेदारी नए सीडीओ के हाथों में होगी। शासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button