आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
Tragic accident in Azamgarh, youth dies after being hit by a truck
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। साइकिल से बकरी के लिए फरिहा बाजार से चोकर लेकर अपने घर चकिया हुसैनाबाद जा रहा था कि इतने में तेज रफ्तार ट्रक जिसका पंजीकरण संख्या UP 50AT 5698 है उसने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान असद पुत्र स्वर्गीय नसीम उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम चकिया हुसैनाबाद, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही निजामाबाद थानाध्यक्ष अपनी पुलिस टीमके साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।



