Jabalpur news:थाना पनागर पुलिस की त्वरित कार्रवाई,बंधक बनाए गए युवक को सकुशल कराया मुक्त; दो आरोपी गिरफ्तार
Jabalpur News: Panagar police took swift action, freed a young man who was held hostage; two accused arrested.

जबलपूर:4 अक्टूबर को डायल 112 के माध्यम से पनागर पुलिस को एक सनसनीखेज सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें काजल नामक महिला ने बताया कि उसके पति रोहित कोल को कुछ लोगों द्वारा जबरन बंधक बना लिया गया है। इस गंभीर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और थाना पनागर की टीम ने त्वरित संज्ञान लिया। पीड़ित के मोबाइल की लोकेशन को लगातार ट्रैक करते हुए पनागर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए परसवाड़ा धनवंतरी नगर के एक कमरे में दबिश दी, जहाँ रोहित कोल को हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके से ही दोनों आरोपी सगे भाइयों—आयुष राजौरिया और कृष्णा राजौरिया—को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित को सुरक्षित मुक्त कराया। पूछताछ में सामने आया कि घटना में प्रयुक्त ग्रे रंग की एक्टिवा गाड़ी (एमपी 20 एसएफ 1224) भी गोरीघाट थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



