Azamgarh News:विधानसभा 351 लालगंज में एसडीएम नेहा मिश्रा ने किया बूथों का औचक निरीक्षण, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
विधानसभा 351 लालगंज में एसडीएम नेहा मिश्रा ने किया बूथों का औचक निरीक्षण, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
लालगंज/आजमगढ़
विधानसभा क्षेत्र 351 लालगंज के अंतर्गत आज बूथ संख्या 314, 315, 316, 317, 318, 319 का एसडीएम नेहा मिश्रा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित मिलीं। एसडीएम नेहा मिश्रा ने प्रत्येक बीएलओ को बूथ के जेंडर रेशियो को ठीक करने, अधिक से अधिक फॉर्म-6 भरने, 18-19 वर्ष के नए मतदाताओं को जोड़ने और डोर टू डोर सर्वे करने के निर्देश दिए।
जांच में पाया गया कि प्रत्येक बीएलओ के पास औसतन 10-15 फॉर्म भरे हुए मिले, लेकिन साइट न चलने के कारण ऑनलाइन फीडिंग में समस्या आ रही है। बीएलओ ने बताया कि अधिकांश फॉर्म आज रात तक फीड कर दिए जाएंगे।



