जबलपुर:सीएसपी राजेश्वरी कौरव ने पनागर थाना क्षेत्र में लूट की वारदात का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur: CSP Rajeshwari Kaurav disclosed the robbery incident in Panagar police station area, three accused arrested.

जबलपुर:थाना पनागर के अंतर्गत मुड़िया बायपास के पास 2 तारीख की रात करीब 10-11 बजे के आसपास एक व्यक्ति के साथ पांच-छह लोगों द्वारा लूट की घटना सामने आई थी। सीएसपी राजेश्वरी कौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वारदात में बदमाशों ने पीड़ित व्यक्ति से एक एक्सेस मोटरसाइकिल, कुछ नगद और मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों (एक बालिग और दो नाबालिग) को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में कुल छह आरोपी शामिल थे, जिनमें से तीन अभी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।सीएसपी राजेश्वरी कौरव ने आगे बताया कि पुलिस ने लूटे गए वाहन और नगद राशि को जब्त कर लिया है, जबकि मोबाइल की जब्ती अभी बाकी है। ये सभी आरोपी गोरखपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा इनके पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button